मनबढ़ भूमाफिया ने दी महिला लेखपाल को धमकी, बोला- मैं तुम्हे गायब करा दूंगा, कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी

लेखपाल रामसिंह के बगल शर्ट के सामने चश्मा लगाये खड़ा है, भूमाफिया जावेद अहमद…

 

प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सूबे की कानून ब्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। सपा राज में जो भूमाफिया जमीन के कारोबार से मोटी रकम कमाई थी, उसे योगी जी का राज रास नहीं आ रहा है। सपा के पाले में 37 लोकसभा सीट आते ही सपाई मानसिकता से ग्रसित भूमाफियाओं के बोल बचन बदल गए। उन्हें लगने लगा कि विधानसभा चुनाव-2027 में सपा सरकार फिर आयेगी, उसके लिए अभी से भूमाफिया किस्म के लोग अपनी-अपनी फील्डिंग सजाना शुरू कर दिए हैं। योगी की पुलिस ऐसे मनबढ़ लोंगों का प्रतिदिन अपने अंदाज में ईलाज तो कर रही है, परन्तु ऐसे मनबढ़ लोंगो की संख्या अधिक है।

शहर भर में विवादित भूमि और भवन का एग्रीमेंट कराना जावेद अहमद का है, पेशा

सदर तहसील में हल्का लेखपालों द्वारा पोषित कुछ भूमाफिया किस्म के लोग इतने मनबढ़ हो चुके हैं कि अब वह सदर तहसील की महिला लेखपाल को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही एक भूमाफिया जावेद अहमद है जो दिन भर तहसील सदर और कचेहरी का चक्कर लगाता रहता है। शहर भर में विवादित भूमि और भवन का एग्रीमेंट कराना उसका पेशा है। उसके इस कार्य में शहर क्षेत्र के दो लेखपाल उसकी पूरी मदद किया करते हैं। यूं कह लीजिये कि जावेद अहमद उन दो लेखपालों के भरोसे कूट रचित दस्तावेज तैयार करके शहर के लोगों के भूमि व भवन का एग्रीमेंट कराकर लोंगों को हैरान व परेशान करता रहता है।

पुलिस अधीक्षक की दखल के बाद कोतवाली नगर में दर्ज हुआ भूमाफिया जावेद अहमद पर मुकदमा

योगी राज में भी प्रतापगढ़ के भूमाफियाओं के हौसले इतने बढ़े हुए हैं कि वह महिला लेखपाल तक को वह अगवा कर लेने की धमकी दे रहे हैं। सदर तहसील की महिला लेखपाल पुष्पा सिंह को भूमाफिया जावेद अहमद ने खुलेआम धमकी दिया है कि मैं तुम्हे गायब करा दूंगा, कही मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी। यह धमकी दबंग ने किसी और नहीं बल्कि सदर तहसील में महिला लेखपाल को सरेआम तहसीलदार आवास के सामने दी। घटना से लेखपाल भयभीत है। खास बात यह है कि लेखपाल ने घटना की तहरीर कोतवाली नगर में दी थी, किन्तु पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इस पर महिला लेखपाल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी दी तो उनके आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

तहसील सदर में नायब तहसील सिटी को एक दबंग आकर मारा था, तहरीर देने के बाद भी नहीं लिखा गया था, मुकदमा 

सवाल उठता है कि सदर तहसील में एसडीएम और तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के रहते हुए एक महिला लेखपाल को एक भूमाफिया तहसीलदार सदर के पीछे तहसीलदार आवास के सामने खुलेआम धमकी दिया और एक सप्ताह तक मुकदमा भी दर्ज नहीं हो सका, जबकि सदर एसडीएम उदय भान सिंह तो जिले के सबसे तीरनदाज अधिकारियों में से एक हैं, फिर भी अपने लेखपाल के खिलाफ धमकी देने वाले भूमाफिया के विरुद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा तक दर्ज न करा सके। लोकसभा चुनाव से पहले तहसील सदर के अंदर नायब तहसील सिटी को एक दबंग आकर मारा और सुरक्षित चला भी गया था। उसमें भी तहरीर देने के बाद भी मुकदमा नहीं लिखा गया।

बेल्हाघाट के पूर्व लेखपाल रामसिंह और सुशील कुमार मिश्र का चहेता है, भूमाफिया जावेद अहमद 

यक्ष प्रश्न यह है कि लेखपलों का एक संगठन प्रत्येक तहसील में होता है और एक जिला संगठन होता है। कर्मचारियों का अलग संगठन होता है। महिला लेखपाल को एक दबंग ब्यक्ति खुलेआम अगवा कर बर्बाद करने की धमकी देता है और पूरा संगठन को साँप सूंघ जाता है। इसके पीछे सबसे कारण जो सामने दिखा वह बहुत ही संवेदनशील है। दर्शल जावेद अहमद पुत्र मुंशी रजा निवासी- पतुलिकी थाना- अंतु का रहने वाला है और सुबह ही सदर तहसील आ जाता है। बेल्हाघाट के पूर्व लेखपाल रामसिंह और सुशील कुमार मिश्र के पास वह दिन भर रहता था, अभी भी उक्त दोनों लेखपाल उसके संरक्षक बने हुए हैं।

महिला लेखापाल पुष्पा सिंह के पक्ष में लेखपाल संगठन मदद करने के लिए नहीं आ रहा है, आगे 

लेखपाल रामसिंह का तो वह पूरा दरबारी है। बाबागंज से चाय नाश्ता व पान की ब्यवस्था जावेद अहमद ही करता है। शाम रंगीन करने का भी काम जावेद अहमद के कंधो पर रहता है। सूत्रों की माने तो लेखपाल सुशील कुमार मिश्र तो जावेद अहमद को फाइनेंस भी करते हैं। कई प्रापर्टी में लेखपाल सुशील कुमार मिश्र का धन भी लगा है। ऐसी दशा में लेखपाल संगठन भूमाफिया जावेद अहमद के विरोध में कैसे आता ? क्योंकि लेखपाल रामसिंह और लेखपाल सुशील कुमार मिश्र जगलर किस्म के लेखपाल हैं और उनके विरोध में महिला लेखापाल पुष्पा सिंह के पक्ष में लेखपाल संगठन मदद करने के लिए आगे नहीं आ रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़:पेट्रोल पंप के पास खड़ी एंबुलेंस में आग लगने के बाद फटा सिलिंडर, एक घायल     |     दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की, बिजली मीटर को लेकर सीएम आतिशी के ऐलान का क्या हैं मायने     |     पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दलित महापौर चुनने का किया आह्वान, चुनाव को लेकर ये बोला     |     दिल्ली में अब बिजली कनेक्शन के लिए NOC की नहीं जरूरत, आप सरकार का फैसला     |     प्रतापगढ़: पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर थाने में नियुक्त एक उप निरीक्षक और आरक्षी को किया गया निलंबित     |     रिसेप्शन में लग रहे थे नृतकियों के ठुमके, पुलिस पहुंची तो मची भगदड़     |     मिल्कीपुर सीट: चुनाव याचिका वापस लेने की अपील पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, अवधेश प्रसाद के खिलाफ दायर है याचिका     |     युवती की हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंका, नहीं हो सकी शिनाख्त     |     पुरानी रंजिश में भाजपा विधायक के मामा की गोली मारकर की थी हत्या, 27 दिन बाद हुआ खुलासा, आरोपी भेजा गया जेल     |     चेहरा तेजाब से जलाया, प्राइवेट पार्ट भी काटा, प्रेम प्रसंग में युवक की निर्मम हत्या     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000