शेख हसीना के साथ भागकर क्यों आए थे उनके मंत्री भी भारत, अब क्यों लौटे वापस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना संभवत कुछ समय भारत में ही रहेंगी। क्योंकि ब्रिटेन जाने की उनकी योजना अभी सिरे नहीं चढ़ पा रही है। उनकी ब्रिटेन यात्रा को लेकर कुछ तकनीकी बाधाएं पैदा हो गई हैं। अपनी सरकार के खिलाफ हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को बांग्लादेश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था। शेख हसीना सोमवार (5 अगस्त) को भारत आ गई थीं। कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी बहन के साथ ब्रिटेन में शरण लेने की योजना बनाई थी, जहां उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। हालांकि, देश के इमिग्रेशन नियमों के अनुसार, शरण अनुरोधों पर केवल तभी कार्रवाई की जा सकती है जब कोई व्यक्ति ब्रिटेन में हो और हसीना के पास वहां यात्रा करने के लिए वीजा नहीं है।

कुछ मंत्री भी आए थे साथ…

अवामी लीग सरकार के खिलाफ हिंसक विद्रोह के बाद शेख हसीना की कैबिनेट के कुछ सदस्य (मंत्री) भी पूर्व प्रधानमंत्री के साथ भागकर उसी विमान में भारत आ गए थे। ये सभी मंत्री भी बहुत जल्दबाजी में अपनी सरकार की पूर्व प्रमुख के साथ आए थे। क्योंकि उन्हें डर था कि हिंसक विद्रोह में बांग्लादेश की जनता उनके साथ कुछ भी कर सकती थी। शेख हसीना के साथ भारत पहुंची ये टीम पूरी तरह से संकट में थी क्योंकि भीड़ प्रधानमंत्री आवास में भी घुस गई थी। अब जब देश में नई सरकार का गठन हो गया है वे वापस बांग्लादेश लौट रहे हैं। ताकि वहां जाकर माहौल का जायजा ले सके। हालांकि ये सभी बांग्लादेश लौटकर फिलहाल सुरक्षित जगहों पर ही रहेंगे। हालांकि कुछ सूत्र कह रहे हैं कि शेख हसीना के साथ आए ये मंत्री विदेश में अज्ञात स्थानों के लिए रवाना हो गए हैं।

सेफ हाउस में रह रही हैं हसीना…

शेख हसीना अपनी बहन शेख रेहाना और अपने कुछ करीबी सहयोगियों के साथ सोमवार को सेना के हरक्यूलिस विमान से भारत आई थीं। वे दिल्ली के पास गाजियाबाद में हिंडन एयरबेस पर उतरे और एक सुरक्षित घर में रह रहे हैं। शेख हसीना के साथ सेना के छह अफसर उनकी सुरक्षा के लिहाज से भारत आए थे। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के एक दिन बाद ही वे हरक्यूलिस विमान से वापस लौट गए। हसीना सरकार के सदस्यों के भारत छोड़ने की एक वजह यह भी है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री किस देश में शरण लेंगी, इस विकल्प पर विचार कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार जल्दबाजी में बांग्लादेश छोड़ने के कारण शेख हसीना और उनके सहयोगी अतिरिक्त कपड़े या दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नहीं ला सके थे। सरकारी सूत्रों ने बांग्लादेशी दल के साथ तैनात प्रोटोकॉल कार्यालय के सदस्यों ने उन्हें कपड़े और दैनिक सामान खरीदने में मदद की।

शरण न मिलने तक भारत में रहने की है इजाजत…

भारत ने शेख हसीना को किसी दूसरे देश में शरण मिलने तक अपने यहां रहने की इजाजत दे दी है। सूत्रों ने कहा कि भारतीय सुरक्षाकर्मी और प्रोटोकॉल अधिकारी दल के सदस्यों को तनाव और सदमे से उबरने में मदद कर रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शेख हसीना और उनके दल के सदस्यों से मिलने वाले पहले व्यक्ति थे। दोनों पक्षों ने अपदस्थ प्रधानमंत्री की वर्तमान और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000