कर्ज में डूबे ज्वैलर्स ने पत्नी संग की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा हमारे सपंत्ति दोनों बच्चे के नाम होना चाहिए

सहारनपुर के एक सर्राफ व्यापारी ने पत्नी संग आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा कि कर्ज में डूबे हुए हैं ब्याज दे-देकर परेशान हो चुके हैं, अब हमसे और ब्याज नहीं दिया जाता। इसलिए मौत को गले लगाने जा रहे हैं। जहां से भी आत्महत्या करेंगे वहां से सेल्फी भेज देंगे। व्यापारी का शव गंग नहर से मिला है लेकिन अभी उसकी पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। इस घटना के बाद से व्यापारी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गंगनहर में मिला दोनों का शव…

सर्राफ सौरभ बब्बर की किशनपुरा मार्केट में साई ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। पिछले कुछ दिनों से व्यापार में घाटा होने के बाद सौरभ बब्बर कर्ज में था। आशंका है कि, कर्जदारों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। दोनों पति पत्नी बाइक पर हरिद्वार पहुंचे और गंग नहर में छलांग लगा दी। गंग नहर में कूदने से पहले इन्होंने आखरी कॉल अपने घर पर की जिसकी रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस कॉल में सौरभ कह रहा है कि यह वीडियो सबको दिखा देना, हम हरिद्वार में हैं और अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं, यहां से छलांग लगाने जा रहे हैं।

किसी पर भी विश्वास नहीं रहा…

सौरभ बब्बर ने जो सुसाइड नोट लिखा है उसमें उसने कहा है कि अब किसी पर भी विश्वास नहीं। हमारे दोनों बच्चे नानी के पास रहेंगे और हमारी जो संपत्ति किशनपुरा वाली है मकान और दुकान वह दोनों के बच्चों की हैं। सुसाइड नोट में सौरभ बब्बर ने यह भी लिखा है कि हम अंधाधुंध ब्याज देकर परेशान हो चुके हैं और अब आगे ब्याज देने की स्थिति में नहीं है। किसी पर भी विश्वास नहीं है मेरे दोनों बच्चे नानी के पास रहेंगे और जब हम आत्महत्या करेंगे तो व्हाट्सएप पर फोटो शेयर कर देंगे। इस तरह दोनों ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के शहर हरिद्वार में जाकर गंग नहर में छलांग लगा दी।

सुसाइड नोट पढ़कर भर आएंगी आंखें…

सुसाइड नोट की शुरुआत करते हुए सौरभ बब्बर ने लिखा है कि ‘मैं सौरभ बब्बर कर्जो के दलदल में इस कदर फस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। अंत में, मैं और मेरी धर्मपत्नी मोना बब्बर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं। हमारी किशनपुरा वाली प्रॉपर्टी हमारे दोनों बच्चों के लिए हैं। हमारे दोनों बच्चे अपनी नानी के घर रहेंगे। इनका जीवन अब हम पति-पत्नी उनके हवाले करके जा रहे हैं। बच्चे हमारे वहीं रहेंगे हमें किसी और पर भरोसा नहीं है।

परिवार में मचा कोहराम…

हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गंग नहर से गौरव बाबर का शव मिला है। गौरव का शव मिलने के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है लेकिन अभी इसकी पत्नी मोना का शव नहीं मिला है। मोना जिंदा है या मर चुकी है इसकी भी जानकारी नहीं हुई है। पुलिस और गोताखोर अब मोना की तलाश कर रहे हैं। घर वालो को अब यही उम्मीद है कि कम से कम मोना जिंदा मिल जाये।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000