अस्पताल में हवलदार की हत्या कर कैदी हुआ फरार, रेप के मामले में हुई थी उम्रकैद की सजा

झारखंड के हजारीबाग से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी शाहिद अंसारी हवलदार की हत्या कर फरार हो गया। बता दें, शाहिद अंसारी का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। रात के समय उसने सुरक्षा में तैनात हवलदार हेंब्रम चौहान की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

वारदात की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद कुमार सिंह, एसडीओ समेत कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पूरे इलाके में ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शाहिद अंसारी को धनबाद जेल से हजारीबाग सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। उस पर 40/17 के तहत धारा 341, 323, 354, 356D, 306, रेप समेत पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज था। कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

हवलदार की हत्या कर कैदी हुआ फरार…

41 साल का शाहिद अंसारी झारखंड के धनबाद का रहने वाला है और रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वो कुख्यात प्रिंस गैंग का सदस्य भी है। जानकारी के अनुसार शाहिद के शरीर के दाहिना हिस्से में झुनझुनी की शिकायत थी। उसने एम्स में इलाज करने के लिए भी आवेदन दिया था, लेकिन उसका आवेदन अस्वीकार कर हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वो पिछले 14 दिनों से इलाज करवा रहा था।

हत्यारे को पकड़ने के लिए पुलिस ने चलाया ऑपरेशन… 

इस घटना पर एसपी अरविंद कुमार सिंह पूरे मामले की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने फॉरेंसिक की मदद से जांच शुरू की है। इस दौरान हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी समिति थाना के प्रभारी उपस्थित रहे, लेकिन घटना के बारे में हजारीबाग एसपी ने किसी भी तरह का बयान नहीं दिया। एसडीओ शैलेश कुमार सिंह भी बयान देने से बचते रहे। वो करीब 2 घंटे तक एसपी मेडिकल कॉलेज परिसर में उपस्थित रहे और सीसीटीवी कैमरे में सारी घटना को देखा। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि कैदी शाहिद अंसारी घटना को अंजाम देकर बाहर निकल रहा है। उस दौरान कोई भी सुरक्षाकर्मी बाहर तैनात नहीं था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000