टैंकर में पीछे से टकराई कार उत्तरप्रदेशगाजियाबाद गमलों में पानी दे रहे टैंकर में पीछे से टकराई कार और 360 डिग्री घूम गई, हाल देख लोग हुए हैरान By Pratibha Rajdar On Aug 31, 2024 275 साहिबाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक हादसा हो गया जिसमें एक कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जानकारी के अनुसार आज सुबह एक टैंकर एलिवेटेड रोड पर लगे गमलों में पानी दे रहा था। इसी बीच एक क्रेटा कार तेजी से आई पीछे से टैंकर में जा टकराई। टैंकर से टक्कर के चलते कार का बोनट वाले हिस्से का कचूमर बन गया। गनीमत रही कि सही समय पर कार में लगा एयरबैग खुल गया और कार सवार बच गए। टक्कर के बाद घूमी कार बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि उससे कार घूम गई और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार राजनगर एक्सटेंशन से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे के बाद एलिवेटेड रोड पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। समाचार 275 Share