शाइस्ता के साथ चलने वाला बमबाज गिरफ्तार अपराधउत्तरप्रदेशप्रयागराज माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ चलने वाला बमबाज गिरफ्तार, पुलिस को मिली अहम जानकारी By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 31, 2024 2,058 प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की पत्नी 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन के साथ चलने वाले बमबाज मो. शमशाद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार बम बरामद किए गए हैं। घंटों उससे पूछताछ कर फरार शाइस्ता के बारे में जानकारी ली गई। हालांकि, पुलिस अधिकारी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन शमशाद से उन्हें महत्वूपर्ण जानकारी मिली है। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मो. शमशाद फरार शाइस्ता परवीन के साथ चलता था। वह कई फोटो में उसके साथ नजर आया है। कुछ वर्ष पहले 20 लाख रुपये की डकैती के मामले में भी उसका नाम आया था। उसके खिलाफ कई और मुकदमे दर्ज हैं। मनोज सिंह को गुरुवार देर रात जानकारी मिली कि एक बदमाश पोंगहट मार्ग से गुजरने वाला है। वह मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। एक माह पहले मिला था शाइस्ता से पुलिस ने मो. शमशाद से शाइस्ता परवीन के बारे में पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक उसने पुलिस को बताया कि वह करीब एक माह पहले शाइस्ता से मिला था। शाइस्ता से उसकी मुलाकात दूसरे राज्य में हुई है। उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। समाचार 2,058 Share