लड़की बनकर रुकवाते थे ट्रक, फिर झाड़ियों में ले जाकर करते थे लूटपाट, 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस ने एक ऐसी गैंग का खुलासा किया है जो हाइवे पर खड़े होकर लूट की घटना को अंजाम दिया करते थे। गैंग के सदस्य इतने शातिर थे कि वह लड़कियों के कपड़े पहनकर हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों को रुकवाते थे। जिसके बाद वह ड्राइवरों को बातों ही बातों में झाड़ियों में ले जाकर लूट लिया करते थे। पुलिस ने इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसी दौरान एक सरगना का भागते हुए पैर भी टूट गया है।

उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने एक शातिर गैंग को पकड़ा है। जो हाइवे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस को जब लूट की शिकायत मिली तो पुलिस ने कई टीमों का गठन किया और मुखबिर की सूचना पर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों पर नजर रखी। वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने प्लानिंग करते हुए 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

6 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार किए बदमाशों से पुलिस ने महिला के कपड़े, बाइक, टॉर्च, मिर्च पाउडर और लूट गए 6 मोबाइल बरामद किए है। थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक उदयपुर अहमदाबाद हाईवे के खरपीणा में लूटपाट की योजना बना रहे है। इस पर पुलिस ने कुछ दूरी पर जाकर रेकी की। उसी दौरान हाईवे पर कुछ लड़के एक साइड में बैठकर लूटपाट की योजना बनाते हुए मिले, जिन्हे पुलिस ने घेराकर गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक चालकों से करते थे लूट

इस दौरान गैंग का सरगना भगाने के दौरान नीचे गिर गया जिससे उसका पैर टूट गया। थानाधिकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में नारायण खराड़ी, मनीष उर्फ मनीषा गमेती, मनीष, शांतिलाल खराड़ी गोविंद कलासुआ और नारायण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गैंग में मुख्य सरगना गोविंद और मनीष है। गैंग का सरगना गोविंद और मनीष उर्फ मनीषा जो एक गैंग बनाकर उदयपुर अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक चालकों से साथ लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

झाड़ियों में ले जाकर करते थे लूट

मनीष रात के समय लड़कियों के कपड़े पहनकर हाईवे के किनारे खड़ा हो जाता था। इसी दौरान पास में ही गोविंद टॉर्च लेकर ट्रकों को रोकने का इशारा करता था। जब ट्रक चालक ट्रक को रोकता तो मनीष ट्रक ड्राइवर को बातों में उलझा कर सड़क के किनारे झाड़ियां की तरफ ले जाता था। इस दौरान दूसरी गैंग के सदस्य भी वहा पर पर आ जाते हैं और ड्राइवर के साथ मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट कर फरार हो जाते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000