मंदिर में आकर जांच करती पुलिस अपराध देर रात बदमाशों ने पुजारी के गले पर चाकू रखकर मंदिर में मचाया तांडव, मूर्तियों को किया खंडित By Pratibha Rajdar On Sep 15, 2024 501 प्रयागराज। बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव में स्थित पिलखीन देवी धाम मंदिर में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने जमकर तांडव मचाया। पुजारी के गले पर चाकू रखकर बदमाशों ने मंदिर में रखी मूर्तियों को खंडित कर दिया। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। घटना के बारे में पुजारी से जानकारी ली। जुगनीडीह गांव में स्थित पिलखीन देवी धाम मंदिर में देर रात बदमाशों ने दावा बोल दिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पुजारी को बंधक बना लिया और शोरगुल मचाने पर गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद मंदिर में स्थापित मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर मचाया तो ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पुजारी से घटना की जानकारी ली। समाचार 501 Share