प्रेमिका की ईंट से कूच कूंचकर हत्या करने वाले बदमाश की पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

अमेठी में रविवार देर रात पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हत्या के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए फुरसतगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी के पास से तमंचा जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी ने एक सप्ताह पहले अपनी प्रेमिका की ईंट से कूचकर हत्या कर मौके से फरार हो गया था।

महिला के सिर पर चोट के गंभीर निशान…

दरअसल ये पूरा मामला जायस कोतवाली क्षेत्र का है। जहां 16 सितंबर की सुबह एक महिला का शव पड़ा मिला था। शव के सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। घटना कि सूचना मिलने में बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर एक नामजद आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मारूक अहमद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस को सूचना मिली की हत्या का आरोपी मारूक लोहिया पुल के पास से गुजरने वाला जिसके बाद पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में मारूक के पैर में गोली लगी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला को ट्यूबवेल पर मिलने के लिए बुलाया…

पूरे मामले का जायस पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। आरोपी के मुताबिक बेरारा गांव के पूरे मातादीन का पुरवा के रहने वाली एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 सितंबर को उसने फोन करके महिला को गांव के बाहर ट्यूबवेल पर मिलने के लिए बुलाया। जहां महिला उसके साथ जाने की जिद करने लगी। जिसके बाद उसने पास में ही पड़े एक ईंट से उसके सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में ईंट तमंचा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000