प्रतापगढ़ के रामगंज में ब्यापारी से दिनदहाड़े 4.15 लाख रुपये लूट ले गए पल्सर सवार बेख़ौफ बदमाश, हाथ मलती रही आसपुर देवसरा पुलिस

 

प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर सीमा पर लूट की घटना में जाँच में सहयोग करने पहुँचे सुल्तानपुर के एसपी…

 

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए आराम से भाग निकले, बेख़ौफ़ बदमाश

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अपराध घटने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन कोई बड़ी घटना न घटित हो ! आज 23 सितंबर, 2024 को प्रतापगढ़ में बेख़ौफ़ अपराधियों ने दिन दहाड़े एक बड़ा लूटकांड को अंजाम दिया। पल्सर बाइक पर सवार दो बेखौफ बदमाशों ने व्यापारी रामचंद्र बरनवाल के मुनीम सुभाष चंद्र जायसवाल से 4 लाख, 15 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना उस समय हुई जब सुभाष चंद्र जायसवाल दुकान से महज 300 मीटर की दूरी पर बैंक में पैसे जमा करने जा रहा था। पुलिस की आंख में धूल झोंकते हुए बेख़ौफ़ बदमाश आराम से भाग निकले।

एसपी प्रतापगढ़ की कड़ाई का अपराधियों के दिलोदिमाग में नहीं पड़ रहा असर 

रामगंज बाजार में रहने वाले सुभाष चंद्र, जो किराना के थोकरेट व्यापारी छेदी बरनवाल के यहां काम करता है। आज दोपहर में मुनीम सुभाष चन्द्र बैंक आफ बड़ौदा, ग्रामीण शाखा में पैसे जमा करने जा रहा था। पैदल चलते समय अचानक पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनसे झोले में रखे 4.15 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और तेजी से भाग निकले। मुनीम सुभाष चन्द्र के चिल्लाने पर भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

स्थानीय दुकानदारों में दिन दहाड़े लूट की घटना से आक्रोश

अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज के ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की तहकीकात के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। घटना के बाद से रामगंज बाजार के दुकानदारों में जबरदस्त आक्रोश है। दुकानदारों ने मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और बाजार में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए जाएं। पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हो चुकी हैं, लेकिन इस लूट की घटना ने स्थानीय व्यापारियों के बीच सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। अभी सुल्तानपुर जनपद में सर्राफा के यहाँ करोड़ों की लूट का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि आज प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर सीमा पर एक लूट और हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000