आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा उत्तरप्रदेशप्रयागराज भाजपा पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी को पीटा, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का घेराव कर किया हंगामा By Khulasa India News Desk Last updated Sep 26, 2024 226 प्रयागराज। नगर निगम की भाजपा पार्षद सुनीता चोपड़ा के भतीजे सनी चोपड़ा ने गुरुवार को एक सफाई कर्मचारी की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी को पुलिस के हवाले कर दिया। साथी सफाई कर्मचारी की पिटाई की सूचना मिलने पर कार्य का बहिस्कार करते हुए बड़ी संख्या मे कोतवाली पहुंचकर घेराव करते हुए हंगामा शुरु कर दिया। बड़ी संख्या में जुटे सफाई कर्मचारियों ने पार्षद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे हुए हंगामे से खलबली मच गई। कुछ देर के बाद सभी कर्मचारी पार्षद के भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उसको गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। पार्षद के भतीजे ने सबके सामने सफाई कर्मी से माफी मांगी। जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद सभी कर्मचारी अपने काम पर वापस लौटे। सफाई कर्मचारियों के कार्य बहिस्कार से पूरी सफाई व्यवस्था चरमरा गई। अपराध 226 Share