75 वर्षीय वृद्ध ने पत्नी की गला घोंटकर कर दी हत्या, दरवाजा बंद कर रात भर बैठा रहा शव के पास

बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रहने वाले 75 वर्षीय वृद्ध ने बुधवार की रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह उसने कमरे का दरवाजा भी नहीं खोला। बेटे ने आवाज लगाई तो अंदर से ही पत्नी की हत्या की बात बोलकर पुलिस बुलाने कहा। पुलिस के पहुंचने पर उसने कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस ने आरोपित वृद्ध को हिरासत में ले लिया है। पंचनामा के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।

बुधवार की रात घासीदास और उनकी पत्नी पुनीता(55) ने साथ में भोजन किया। भोजन के बाद दोनों अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। इधर उनका बेटा कृष्ण और बहू भोजन के बाद अपने कमरे में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह कृष्ण कुमार जब जागे तो उनके पिता का कमरा बंद था।

उनकी मां पुनीता रोज सुबह जल्दी जाग जाती थी। देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर कृष्ण कुमार ने बाहर से आवाज लगाई। तब घासीदास ने अपनी पत्नी की हत्या कर देने की बात कही। उसने अपने बेटे को पुलिस बुलाने कहा। बेटे ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो वृद्ध ने इन्कार कर दिया। आखिरकार बेटे ने अपनी मां की हत्या की जानकारी पुलिस को दी।

इस पर रतनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह वृद्ध को समझाकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद वृद्ध को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इधर गांव वालों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वृद्ध ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

बगल कमरे में सो रहे बेटा-बहू को नहीं लगी भनक
महिला की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम कर्रा गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में कृष्ण कुमार ने बताया कि भोजन के बाद वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ कमरे में सो रहे थे। बगल के ही कमरे में उनकी मां और पिता सो रहे थे। रात को मां और पिता के बीच क्या हुआ उन्हें पता नहीं चला। सुबह जब वे जागे तो उनकी मां की हत्या हो चुकी थी। पिता ने शव के साथ खुद को कमरे में बंद कर लिया था। प्राथमिक पूछताछ के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000