यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है।13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। भारतीय जनता पार्टी,समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी समेत विभिन्न दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने उपचुनाव में भाग न लेने का फैसला किया है।उपचुनाव में करहल विधानसभा चर्चा का केंद्र बन गई है। करहल विधानसभा से राजद प्रमुख बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के दामाद के बीच चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। भाजपा ने करहल से मुलायम परिवार के दामाद अनुजेश यादव को मैदान में उतारा है। वहीं सपा ने लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को करहल से प्रत्याशी बनाया है।करहल विधानसभा सीट सपा मुखिया अखिलेश यादव के कन्नौज से सांसद बनने के बाद खाली हुई है।

क्या है दोनों प्रत्याशियों की रिश्तेदारी

भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा मुखिया अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई हैं।अनुजेश यादव आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के सगे जीजा हैं।धर्मेन्द्र अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं।करहल से सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव भाजपा प्रत्याशी अनुजेश के फूफा हैं। बता दें कि करहल विधानसभा सीट सपा का गढ़ मानी जाती है।करहल में सपा और भाजपा के बीच ही मुकाबला है।ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि करहल से कौन जीत का ताज पहनता है।

जानें कब होगा मतदान

चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है।मिल्कीपुर में उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। 9 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इन 9 सीटों पर होगा उपचुनाव

कानपुर की सीसामऊ,प्रयागराज की फूलपुर,मैनपुरी की करहल,मिर्जापुर की मझवां,अंबेडकरनगर की कटेहरी,गाजियाबाद सदर,अलीगढ़ की खैर,मुरादाबाद की कुंदरकी सीट और मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     शहादरा में हाई-टेंशन पोल पर चढ़ा व्यक्ति,कहा- पीएम मोदी, सीएम और चीफ जस्टिस से बात कराओ     |     दिवाली से पहले दिल्ली बनी गैस चेंबर, कई इलाकों में AQI पहुंचा 400 के पार, हवा में घुला जहर     |     दिल्ली-एनसीआर में GRAP-II के लागू होते ही लोगों की जेब पर दिखा असर, दोगुनी कर दी गई पार्किंग फीस     |     धरती के भगवान खेलते रहे क्रिकेट, पिता को टरकाता रहा स्टाफ, बुखार से मासूम बच्ची ने पिता की गोद में तोड़ा दम     |     यूपी विस उपचुनाव:भाजपा ने करहल में अखिलेश के भतीजे के सामने चला जीजा वाला दांव, जानें क्या बन रहे हैं समीकरण     |     यूपी विस उपचुनाव:बसपा ने जारी की अपने प्रत्याशियों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट     |     यूपी विस उपचुनाव:करहल से लालू और मुलायम के दामादों के बीच होगा चुनावी मुकाबला     |     यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार     |     झारखंड विधानसभा चुनाव: झामुमो ने जारी की 5 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, चमरा लिंडा को दिया टिकट     |     झारखंड विधानसभा चुनाव:असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान,सरकार बनने पर हुसैनाबाद बनेगा जिला, राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000