यूपी विस उपचुनाव:कांग्रेस के इनकार के बाद सपा ने बाकी बची 3 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस दावेदारी नहीं करेगी। कांग्रेस के इनकार के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी ने सभी 9 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सपा ने गुरुवार को बाकी तीन और सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। सपा ने इंडिया गठबंधन के तहत गाजियाबाद सदर और खैर सीट कांग्रेस को दी थी,लेकिन कांग्रेस ने संविधान,सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की रक्षा के मकसद से उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने और सपा प्रत्याशियों की जीत के लिए उनका समर्थन करने का फैसला किया।

सपा ने जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि पार्टी ने गाजियाबाद, खैर और कुंदरकी विधानसभा सीटों के लए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा गुरुवार को कर दी।इन सीटों से क्रमश: सिंह राज जाटव, डॉक्टर चारू कैन और मोहम्मद रिजवान को मैदान में उतारा है। पार्टी ने इससे पहले छह सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की अलग-अलग लिस्ट जारी की थी।

9 सीटों पर सपा के उम्मीदवार

अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट से शोभावती वर्मा,मैनपुरी की करहल सीट से तेज प्रताप यादव,गाजियाबाद सदर से सिंह राज जाटव,मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से सुम्बुल राना,मिर्जापुर की मझवां सीट से ज्योदी बिंद,कानपुर नगर की सीसामऊ सीट से नसीम सोलंकी,प्रयागराज की फूलपुर सीट से मुस्तफा सिद्दीकी,अलीगढ़ की खैर सीट से डॉक्टर चारू कैन,मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से मोहम्मद रिजवान

मिल्कीपुर सीट पर नहीं है उपचुनाव

चुनाव आयोग ने एक मामला अदालत में लंबित होने से अयोध्या की मिल्कीपुर सीट को छोड़कर 9 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है।नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है।उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी।सीसामऊ के अलावा सभी विधानसभा के विधायकों ने लोकसभा चुनाव के बाद इस्तीफा दे दिया था।ये सभी विधायक सांसद बन गए हैं। सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी को एक आपराधिक मामले में सजा सुनाए जाने से उनकी सदस्यता समाप्त हो गई,जिसके बाद यह सीट खाली हुई हैं।

जानें कांग्रेस महासचिव ने क्या कहा

बता दें कि कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के बाद समाज और देश के हित में यह फैसला लिया गया है। अवनीश पांडेय ने कहा कि अगर आज बीजेपी को नहीं रोका गया तो संविधान,सौहार्द और भाईचारा खतरे में पड़ जाएगा।इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को ऐलान किया था कि 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में सभी 9 सीट पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल पर चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने कहा था कि कांग्रेस और सपा एकजुट है और इंडिया उपचुनाव में जीत की नई इबारत लिखेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000