बेहद शर्मनाक: पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर लिखीं भद्दी गालियां, ससुर ने भी बहू के साथ किया गंदा काम

मुरादाबाद। दहेज में 40 लाख की कार की मांग पूरी न होने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर गालियां लिखकर अश्लील वीडियो बना ली। ससुर ने कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पति व ससुराल वालों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उत्तराखंड निवासी पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना सिविल लाइंस की रहने वाले पीड़िता ने एसएसपी सतपाल अंतिल को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी बीती 26 जून 2023 को उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के पंतनगर में हुई थी। उसके पिता ने शादी में 90 लाख रुपये खर्च किए थे। जिसमें 60 लाख रुपये की नकदी कार खरीदने के लिए दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल वालों ने 40 लाख रुपये की टाटा हैरियर के टॉप माडल की मांग शुरू कर दी। पीड़िता ने पति और ससुराल वालों से कहा कि उसके पिता ने 60 लाख रुपये कार के लिए दिए है।

लेकिन ससुराल वाले बोले की उनका बेटा मल्टी नेशनल कंपनी में असिस्टेंट प्रेसीडेंट है। उसका सैलरी में एक करोड़ सालाना पैकेज मिलता है। हमने अपने बेटे की शादी तेरे साथ सस्ते में कर दी। इसलिए तुम्हे अपने घर से 40 लाख रुपये टाटा हैरियर कार के लिए और लाने होंगे। पीड़िता का आरोप है कि मना करने पर पति व ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे। कभी उसे कमरे में बंद कर देते तो कभी बाथरूम में बंद कर देते थे। कई दिनों तक उसे खाने को कुछ नहीं देते थे। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इस बीच उसके पति ने रात के समय उसके प्राइवेट पार्ट पर गालियां लिख दी और उसकी वीडियो बनाते हुए कहा कि अगर तुम अपने घर से पैसे नहीं लाई तो वीडियो वायरल कर दूंगा।

गंदी नजर रखता था ससुर

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन उसका ससुर उसके कमरे में आ गए अैर उसके साथ रेप का प्रयास किया। जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने मायके वालों से की। मायके वालों ने पुलिस में शिकायत की बात कही तो पति ने दोबारा ऐसी बात न होने की बात कहकर ससुर को गाजियाबाद स्थित अपने फ्लैट पर भेज दिया। इस बीच आरोपियों ने होली के पर्व पर पीड़िता को उसके मायके भेज दिया। बाद में वापस लेने नहीं आए। काफी समय बीत जाने के बाद पीड़िता अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने घर का दरवाजा नहीं खोला और घर से निकाल दिया।

दूसरी पत्नी बनाकर रखना चाहता है पति

पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी तो सभी आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गए। पीड़िता का आरोप है कि अब भी पति व ससुराल वाले 40 लाख रुपये की मांग पर अड़े और पति का कहना है कि तुम्हें मेरी दूसरी पत्नी बनकर रहना होगा। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी सतपाल अंतिल ने रिपोर्ट दर्ज के आदेश दिए। थाना सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक मनीषा सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000