दर्दनाक सड़क हादसा: डम्फर में फंसा बाइक सवार युवक, आठ किमी तक घिसटा, कई टुकड़ों में बंटा शव

कानपुर के घाटमपुर में बुधवार की रात तेज रफ्तार डंपर के अगले हिस्से में फंसकर बाइक सवार लगभग आठ किमी दूर घिसटता चला गया। लोगों के पीछा करने पर चालक वीरपुर गांव के पास डंपर खड़ा कर भाग निकला। हादसे में युवक की मौत हो गई। क्षत-विक्षत हालत में शव को पुलिस ने समेटकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात एक बाइक सवार युवक घाटमपुर की ओर से पतारा कस्बे की ओर आ रहा था। पतारा में ही तेज रफ्तार जा रहे डंपर के अगले हिस्से में बाइक समेत युवक फंस गया। आसपास मौजूद लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की। इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और बाइक समेत युवक को घसीटता हुआ तकरीबन सात-आठ किलोमीटर दूर भगा लग गया। लोगों को पीछे आता देख वीरपुर गांव के पास डंपर खड़ाकर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से डंपर में फंसी बाइक और युवक के शव को किसी तरह निकाला। बाइक के परखचे उड़ गए थे और घिसटने से शव जीर्णशीर्ण हालत में पहुंच गया था।

आरटीओ पोर्टल पर नाम शुभम पता गोविंदनगर दिखा

पुलिस ने किसी तरह शव को समेट कर पोस्टमार्टम हाउस भेजा। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने जानने की कोशिश की तो आरटीओ के पोर्टल पर शुभम द्विवेदी, गोविंदनगर कानपुर का नाम शो हो रहा था। पुलिस के मुताबिक शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000