मृतक युवक की (फाइल फोटो) झारखंड कदमा में टाइगर क्लब के संचालक आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या By Khulasa India News Desk Last updated Dec 18, 2024 264 जमशेदपुर। शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर-4 में अपराधियों ने टाइगर क्लब के संचालक आलोक कुमार उर्फ मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी। आलोक मुन्ना कांग्रेस का कार्यकर्ता भी था। वह कई सारे सामाजिक संस्थाओं से जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि सुबह करीब दस बजे घात लगाकर बैठे अपराधियों ने आलोक मुन्ना को सामने से गोली मारी। बताया जा रहा है कि आलोक मुन्ना को सीने पर चार गोलियां मारी गई। इसके बाद वह वहीं गिर गया। उसको तत्काल टीएमएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आलोक मुन्ना पर कई मुकदमा दर्ज है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। अपराध 264 Share