मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास बड़ा हादसा, समुद्र में पलटी यात्रियों से भरी नाव; 3 की हुई मौत, 5 लापता

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बुधवार को बड़ा हादसा हुआ। गेटवे ऑफ इंडिया के पास से दो नावें एलीफेंटा की ओर जा रही थीं, तभी इनमें से एक नाव नेवी की नाव से टकरा गई। टक्कर लगते ही इनमें से नाव समुद्र में पलटने लगी। इस नाव में चालक दल सहित 85 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने नाव में सवार 80 लोगों को बाहर निकाला, जबकि पांच लापता हैं. अभी इनकी तलाश की जा रही है।

वहीं बचाए गए लोगों में से भी तीन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। बता दें कि गेट ऑफ इंडिया को देखने के लिए हर दिन हजारों पयर्टक मुंबई आते हैं। भारत के प्रथम द्वार कहे जाने वाले गेट ऑफ इंडिया को देखने के बाद कुछ पर्यटक एलीफेंटा गुफाओं को देखने के लिए भी जाते हैं। एलीफेंटा तक पहुंचने के लिए पर्यटकों को नाव से यात्रा करनी पड़ती है। बुधवार दोपहर पर्यटकों से भरी दो नावें एलीफेंटा की ओर जा रही थीं। इन दोनों नावों में से एक नौसैनिक (नेवी) नाव से टकरा गई और समुद्र में पटलने लगी।

नाव में चालक सहित 85 लोग थे सावर…

पलटी नाव का नाम नीलकमल है। इस नाव में चालक सहित 85 यात्री सवार थे। BMC ने बताया कि उरण, कारंजा इलाके में नाव पलट गई। नौसेना, जेएनपीटी, तटरक्षक बल, पुलिस और स्थानीय मछुआरों की नौकाओं की मदद से बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। हादसे की जांच भी का जा रही है। नाव में चालक दल समेत कुल 85 यात्री सवार थे। अब तक 80 लोगों को बचा लिया गया है और 5 लोग लापता हैं। अस्पताल में भर्ती पांच लोगों की हालत गंभीर थी। इनमें से तीन की मौत हो गई है। बाकी लोगों की हालत स्थिर है।

नेवी की नाव ने यात्री नाव में मारी टक्कर…

नीलकमल बोट के मालिक राजेंद्र परते ने बताया कि नेवी की स्पीड बोट आई। उसने नाव को टक्कर मारी। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके की अन्य नावें मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि खबर मिली है कि एलिफेंटा जा रही नीलकमल नाव दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

तत्काल सहायता के लिए नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह, पुलिस टीमों की नौकाएं भेजी गई हैं। हम जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगातार संपर्क में हैं। सौभाग्य से नाव पर सवार अधिकांश लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, बचाव कार्य अभी भी जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000