घटना स्थल पर लगी लोगों की भीड़ उत्तरप्रदेशलखनऊ लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक ट्रेन से धड़ाधड़ कूदने लगे लोग, दूसरे ट्रैक पर आ रही Train ने कई लोगों को कुचला By Khulasa India News Desk On Jan 22, 2025 1,112 लखनऊ और मुंबई के बीच चलने वाली पुष्पक ट्रेन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जलगांव और पाचोरा के बीच पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह के बाद चैन पुलिंग हुई और लोग रेलगाड़ी से कूद गए। ये सब लोग ट्रेक पर थे, जिसके बाद ट्रेक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने 8 से 10 यात्रियों को कुचल दिया। जिला प्रशासन की प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना में 8-10 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने हादसे में घायलों का उपचार कराने की भी निर्देश दिए हैं। दुर्घटना 1,112 Share