रात भर कमरे में थी गर्लफ्रेंड; सुबह फरार, बिना कपड़ों के बाथरूम में मिली व्यापारी की लाश

लखनऊ के चिनहट स्थित सैफरन होटल में राजस्थान के जालौर निवासी दवा व्यापारी निलेश भंडारी (38) का शव बाथरूम में बिना कपड़ों के पाया गया। व्यापारी ने होटल में अपनी महिला मित्र को पत्नी बताकर कमरा बुक कराया था। सोमवार दोपहर शव मिलने के बाद महिला मित्र होटल से भाग गई। घटना की सूचना होटल स्टाफ ने पुलिस को दी, जिसके बाद परिवार को जानकारी दी गई।

पानी की समस्या से बदला कमरा…

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसओ चिनहट भरत पाठक ने बताया कि निलेश भंडारी ने तीन दिन पहले सैफरन होटल में कमरा नंबर 205 बुक कराया था। साथ में एक महिला भी थी, जिसकी पहचान उन्होंने पत्नी डिंपल के तौर पर दी थी। पानी की समस्या के कारण उन्हें कमरा नंबर 208 दिया गया। सोमवार दोपहर करीब दो बजे होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी कि निलेश बाथरूम में बेसुध हालत में पड़े हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महिला मित्र फरार…

घटना के समय निलेश की महिला मित्र ने बाथरूम में उन्हें बेसुध देखा और शोर मचाया। होटल स्टाफ के पहुंचने पर महिला पर्स और एक डायरी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने कमरे से एक आधार कार्ड बरामद किया, जिसमें महिला का नाम डिंपल लिखा था।

टाइमलाइन…

  • 18 जनवरी को दोपहर 3:50 बजे होटल के कमरा नं. 205 में रुका था व्यापारी
  • 19 जनवरी को कमरा नंबर 208 में हुए थे दोनों शिफ्ट
  • 20 जनवरी को सुबह 10:20 बजे विभूतिखंड होटल में खाना खाने गए थे
  • 20 जनवरी को दोपहर 1:30 मिनट पर होटल वापस लौटे थे
  • 2:20 बजे दोपहर को सेकंड फ्लोर से महिला की चीखने की आवाज सुनाई दी
  • 2:38 मिनट में 108 नंबर एंबुलेंस से व्यापारी को लोहिया अस्पताल पहुंचाया

महिला मित्र की तलाश में जुटी पुलिस…

होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे व्यापारी निलेश भंडारी की मौत के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी डिंपल से संपर्क किया। डिंपल  बेंगलुरु में रहती हैं। पुलिस ने होटल में मिले आधार कार्ड की फोटो व्हाट्सएप के जरिए परिवार को भेजी। जांच में पता चला कि आधार कार्ड निलेश की पत्नी डिंपल का है। फिलहाल, पुलिस महिला मित्र की तलाश में जुटी हुई है।

आज होगा पोस्टमार्टम…

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एडीसीपी पूर्वी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में व्यापारी के शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट नहीं पाई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मंगलवार शाम को निलेश की पत्नी डिंपल बेंगलुरु से लखनऊ पहुंचीं। इसलिए पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000