उत्तरप्रदेशअपराधबहराइच एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को 27 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार By Pratibha Rajdar Last updated Feb 22, 2025 247 बहराइच। देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बहराइच जिले के सिंचाई विभाग में तैनात एक कनिष्ठ सहायक को 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी बाबू सेवानिवृत सींचपाल से पेंशन और ग्रेच्युटी भुगतान के लिए रिश्वत मांग रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम से किया था। बहराइच जिले के हुजूरपुर थाना के गांव बावा के रहने वाले रामसूरत सरोज सिंचाई विभाग में सींचपाल के पद पर तैनात थे। वह वर्ष 2024 में 30 नवंबर को सेवानिवृत हो गए। ग्रेच्युटी एवं पेंशन भुगतान के लिए विभाग में उनकी फाइल काफी समय से लंबित पड़ी है। रामसूरत सरोज का आरोप है कि विभाग में तैनात कनिष्ठ सहायक गणेश शुक्ला उनसे पेंशन और ग्रेच्युटी भुगतान के लिए 27 हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसकी लिखित शिकायत उन्होंने देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम से किया। एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल सेवानिवृत सिंचपाल की शिकायत के बाद सक्रिय हुई एंटी करप्शन टीम ने अपना पूरा जाल बिछाया। इसके बाद रिश्वत की धनराशि लेकर रामसूरत को बाबू के पास भेजा। जैसे ही रामसूरत ने बाबू के हाथों में पैसा दिया। पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने रंगे के हाथों आरोपी बाबू गणेश शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। समाचार 247 Share