चाय बेचने वाला ऊर्जा मंत्री बनकर अधिकारियों को करता था फोन, ऐसे खुली पोल चढ़ा पुलिस के हत्थे

मेरठ पुलिस ने एक फर्जी ऊर्जा मंत्री को गिरफ्तार किया है। चाय की कैंटीन पर काम करने वाला यह जालसाज फेसबुक पर ऊर्जा मंत्री की फेक आईडी बनाकर अधिकारियों पर फोन कर रौब जमाता था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। तो उसके कारनामे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। योगी सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेन्द्र तोमर की फेक आईडी बनाकर अधिकारियों पर रौब जमाने वाले एक ऐसे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति ऊर्जा मंत्री बनकर अधिकारियों को फोनकर तमाम काम के लिए दबाव बनाता था। कई बार इसने अवैध धन वसूली की भी कोशिश की। पुलिस ने इसकी लोकेशन ट्रेस कर आज गिरफ्तार कर लिया है।

मेरठ जिले की सिविल लाइन पुलिस ने चाय के कैंटीन पर काम करने वाले एक ऐसे जाल साज को गिरफ्तार किया है। जिसकी कारस्तानी जानकर पुलिस भी दंग रह गई। दरअसल मूल रूप से बिजनौर जिले का रहने वाला कर्मेंद्र मेरठ में एक चाय की कैंटीन पर काम करता था। इसने योगी सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर की फोटो लगाकर सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर फेक आईडी बनाकर उस पर अपना नंबर अंकित कर लिया था। इसके बाद अधिकारियों को फोन कर रौब झाड़ता था।

किसी की बाइक पड़ी जाती थी तो मंत्री बनाकर करता था फोन

पुलिस गिरफ्तारी के बाद कर्मेंद्र ने बताया कि जब किसी जानने वाले की बाइक पकड़ी जाती थी। तो वह फोन करके छुड़वा देता था। कई बार उसने अधिकारियों को धमकाया भी था। उसने बताया कि ऐसे मामलों में वह फोन कर देता था।
जब उनसे पूछा गया कि यह आईडिया आपके दिमाग में कैसे आया। तो इस पर कामेन्द्र ने चुप्पी साध ली।

एसपी सिटी बोले- मेरठ से किया गया गिरफ्तार

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेन्द्र तोमर की फोटो लगाकर फेसबुक आईडी बना ली थी। उस पर अपना मोबाइल नंबर अंकित कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी दो दर्जन से ज्यादा प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को फोन कर हड़का चुका है। अधिकारियों पर गलत तरीके से दवाब बनाता था। पुलिस ने लोकेशन लेने के बाद मेरठ से गिरफ्तार कर किया गया है। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि इसने कितने अधिकारियों को फोन कर फर्जी तरीके से परेशान किया। और कब से इस तरह का काम कर रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000