शराबी सिपाही को एसपी ने किया सस्पेंड छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी शराब के नशे में पकड़ाया, एसपी ने किया सस्पेंड By Khulasa India News Desk Last updated Feb 23, 2025 195 कोरबा। जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तैनात एक पुलिसकर्मी शराब के नशे में पाया गया, जिसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला पाली पंचायत के नुनेरा ग्राम का है, जहां ग्रामीणों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी दादू मईयर को नशे की हालत में पकड़ा। जानकारी के अनुसार, दादू मईयर जिले के कुसमुंडा थाना में पदस्थ हैं। चुनाव ड्यूटी के दौरान नशे में धुत पुलिसकर्मी जब एक प्रत्याशी के घर के पास पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। इसके बाद मौके पर पाली पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और पुलिसकर्मी को भीड़ से छुड़वाया। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी का मुलायजा कराया गया है, जहां शराब करना सेवन पाया गया। इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल पुलिसकर्मी को निलंबित कर रक्षित केंद्र में उपस्थित होने का आदेश दिया है। अपराध 195 Share