दोस्त व आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार उत्तरप्रदेशबिजनौर साली से इश्क परवान चढ़ा तो युवक ने दोस्त की गाडी से पत्नि को कुचलवाकर छीन ली साँसे, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार By Khulasa India News Desk Last updated Mar 25, 2025 201 उत्तर प्रदेश के बिजनौर मे युवक को साली की चाहत इतनी परवान चढ़ी की युवक ने अपनी पत्नि किरण को दोस्त सचिन की गाडी से कुचलवाकर मार डाला। पुलिस पहले तो हादसे मे मौत होना मान रही थी.. मगर जाँच मे केस खुल गया। अब पति अंकित व उसके दोस्त सचिन कुमार को अरेस्ट कर लिया है। अंकित ने पुलिस को बताया कि शादी के पांच साल बाद भी बच्चा नहीं हो पाया। इस वजह से पत्नी से दूरियां बढ़ने लगी और साली से उसने नजदीकी बढ़ाते हुए शादी करने की ठान ली। पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई। उसने अपने दोस्त सचिन को घटना को अंजाम देने के लिए राजी कर लिया। सचिन ने योजना के अनुसार सड़क किनारे खड़ी उसकी पत्नी को कार से टक्कर मार दी। पुलिस ने नगीना के मोहल्ला जोशियान निवासी सचिन कुमार और मृतका के पति अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया गया है। अपराध 201 Share