भीषण सड़क हादसा; खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसा दूसरा ट्रेलर, 1 की दर्दनाक मौत

राजस्थान के जोधपुर में आऊ उपखंड क्षेत्र से गुजरने वाले फलोदी-नागौर राजमार्ग पर श्रीलक्ष्मणनगर के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर चाडी चौतीना से पुलिस चौकी व भोजासर पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार विश्नोई मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और हादसे के शिकार चालक व परिचालक को ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से निकाला।

इस दौरान दोनों को गंभीर अवस्था में आऊ सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित किया और दूसरे गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया गया। हादसे में रामलाल पुत्र किसनाराम उम्र 23 साल निवासी रणजीतपुरा बीकानेर की मौत हो गई। वहीं मांगीलाल पुत्र रूपाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
थाना अधिकारी विश्नोई बताया कि देर रात आऊ-कोलायत सड़क मार्ग से मिट्टी लेकर ट्रेलर आऊ से श्रीलक्ष्मणनगर की तरफ जा रहा था, ताकि वहां से भारतमाला रूट से गुजरात पहुंच सके, लेकिन हादसा हो गया। श्रीलक्ष्मणनगर से दो किलोमीटर पहले आऊ की तरफ एक होटल के आगे राजमार्ग किनारे पहले से खड़े ट्रेलर के पीछे से जा घुसा।

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता…

इस दौरान पुलिस एवं मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जोरदार हुई कि एक ट्रेलर का डीजल टैंक फूट गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने नजदीकी नलकूप से पानी के टैंकर एवं पाइप लाइन बिछाकर ट्रेलर पर पानी डाला, ऐसे में आग नहीं लगी।

दूर-दूर तक सुनाई दिया धमाका…

हादसे के दौरान दोनों वाहनों में इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दूर-दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी। ऐसे में ग्रामीण जाग गए और बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इस कारण एक घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया सका।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000