मैजिक सवारों ने ट्रैक्टर चालक को रास्ता न देने पर पीटा उत्तरप्रदेशअमेठी अमेठी में टाटा मैजिक सवारों की गुंडागर्दी; ट्रैक्टर चालक को रास्ता न देने पर पीटा, पिता-पत्नी को भी नहीं बख्शा By Khulasa India News Desk Last updated Mar 27, 2025 150 अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के महिया सिंदुरिया गांव में एक ट्रैक्टर चालक और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर चालक आदेश कुमार पासी संकरी सड़क पर टाटा मैजिक (UP 33 A 9439) को तुरंत रास्ता नहीं दे सका। कुछ दूर चलने के बाद जब उसने रास्ता दिया, तब टाटा मैजिक में सवार युवकों ने गाड़ी रोक ली। इसके बाद उन्होंने आदेश कुमार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट की आवाज सुनकर जब गांव के लोग बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने और लोगों को बुला लिया। इस दौरान आदेश के पिता राम अचल और पत्नी सुनीता को भी गंभीर चोटें आईं। थाना अध्यक्ष शिवरतनगंज सच्चिदानंद राय ने बताया कि पीड़ित को इलाज के लिए सीएचसी सिंहपुर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अपराध 150 Share