मृतक बेटी की (फाइल फोटो) उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ दर्दनाक सड़क हादसा; बाइक दुर्घटना में पिता की मौके पर मौत, इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ा By Khulasa India News Desk Last updated Mar 27, 2025 357 प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पट्टी कस्बे के भोजनालय संचालक हरिओम धुरिया अपनी बेटी शिवानी के साथ बाइक से प्रयागराज जा रहे थे। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर पूरेधना गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल शिवानी को इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया। बुधवार की रात इलाज के दौरान शिवानी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के विधायक राम सिंह पटेल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। दुर्घटना 357 Share