उत्तरप्रदेशगाज़ीपुर पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत चंद्रशेखर रावत की रिल्स बनाते समय हुई मौत By Khulasa India News Desk Last updated Mar 28, 2025 382 गाजीपुर। पोस्टमार्टम हाऊस पर कार्यरत चन्द्रशेखर रावत का रिल्स बनाते समय ई-रिक्शा से गिरकर मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात स्टेशन क्षेत्र में चंद्रशेखर रावत ई-रिक्शा पर चढ़कर रिल्स बना रहे थे तभी चालक ने ई-रिक्शा को आगे बढ़ा दिया और वह असंतुलित होकर गिर गये। अचेत अवस्था में ई रिक्शा से सदर अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी में डॉ0 इमरान द्वारा ईसीजी कराकर उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक चन्द्रशेखर रावत के परिजनों को सूचना मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गये। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। समाचार 382 Share