गाजियाबाद की फैक्टरी में बड़ा हादसा; बॉयलर फटने से तीन श्रमिकों की मौत, एक घायल

गाजियाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के गांव दतैड़ी स्थित नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट फैक्टरी में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। हादसे में तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक श्रमिक  घायल हो गया। घटना से गुस्साए परिजनो और ग्रामीणों ने  मुआवजे की मांग को लेकर  हंगामा किया । मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। मगर उन्होंने मांग पूरी हुए बिना शव नहीं उठाने दिए।

गांव दतैड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि मुलरूप से पिलखुवा निवासी अनमोल पंसारी की नोर्दस्टेर्न रबर एंड रॉल्स प्राइवेट लिमिट के नाम से फैक्टरी है। फैक्टरी में पेपर को बेलने वाले लोहे के रोल्स पर रबर चढाई जाती है। बृहस्पतिवार रात की शिफ्ट में चार श्रमिक योगेंद्र, अनुज, अवधेश और लक्की काम कर रहें थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। मौके पर चीख पुकार मच गई।

बॉयलर की चपेट में आकर योगेन्द्र चौधरी 48 निवासी गांव मुकीमपुर थाना भोजपुर,अनुज 27 निवासी कृष्णानगर मोदीनगर व अवधेश 21 कुमार निवासी जहांगीरपुर थाना जेवर जिला गौतमबुद्वनगर की मौके पर मौत हो गई,जबकि  लक्की निवासी गांव सुहाना थाना निवाड़ी घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होने हंगामा करना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक श्रमिकों के परिजनों को मुआवजा देने और और अधिकारियों को बुलाने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक मुआवजे की घोषणा नहीं की जाएगी तब तक शव नहीं उठाने दिए जाएंगे।  फैक्टरी में हुए हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई और एक श्रमिक घायल हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000