पुलिस ने वाहनों को चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, 6 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

अमेठी। बाजार शुक्ल थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, वाहन, हथियार और नकदी बरामद हुई है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ऊंचगांव पूर्वांचल एक्सप्रेस टोलप्लाजा के पास ग्राम हुसैनपुर के पास स्थित एक बाग में दबिश देकर बोलेरो व चार मोटरसाइकिल के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान वकील उर्फ सेनापति, चांद मोहम्मद उर्फ बादशाह, शिवदर्शन कुमार (सभी निवासी इटौंजा, थाना कुमारगंज, अयोध्या), रामू (उसकामऊ, सुल्तानपुर), नासिर हुसैन (महमदपुर, अमेठी) व रामराज पांडेय (तेंदा, अयोध्या) के रूप में हुई।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 14 जोड़ी पायल, 9 बिछिया, 2 कड़ा (सभी सफेद धातु), बड़ी मात्रा में स्टील व पीतल के घरेलू बर्तन, 4 मोटरसाइकिल, 1 बोलेरो गाड़ी, 1 तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 मोबाइल फोन व कुल 31,200 रुपये नगद बरामद हुए। एएसपी हरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में गिरोह के सरगना वकील उर्फ सेनापति ने बताया कि वे बोलेरो व मोटरसाइकिलों से विभिन्न गांवों में जाकर घरों के ताले तोड़कर चोरी करते थे और सामान को वाहनों में लादकर ले जाते थे।

चोरी का सामान कबाड़ी रामराज पांडेय को बेचते थे। उन्होंने कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिनमें बाजार शुक्ल और सुबेहा थाना क्षेत्र के गांव पूरे शिवसिंह, पूरे भाले, गेरावा, नीमपुर आदि शामिल हैं। एक मोटरसाइकिल बजाज पल्सर  को चांद मोहम्मद ने 4 अप्रैल को महोना पुरब गांव से चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000