प्रयागराज में सैयद सालार गाजी की मजार पर फहराए गए भगवा झंडे, जय श्री राम के लगे नारे

प्रयागराज। पूरे देश भर में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या में रामलला के दर्शन को बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रयागराज में रामनवमी पर महाराजा सुहेलदेव संगठन से जुड़े कार्यकर्ता सालार मसूद गाजी की दरगाह की छत पर चढ़ गए और भगवा झंडे फहराए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिखने वाले लोगों की पहचान करके तलाश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में रामनवमी पर जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जा रही है। प्रयागराज में रविवार शाम करीब 4.20 बजे 20 से ज्यादा युवा बाइक रैली निकालते हुए सिकंदर इलाके में स्थित सालार मसूद गाजी की दरगाह पर पहुंचे। इस बाइक रैली की अगुवाई मनेंद्र प्रताप सिंह ने की। तीन युवक दीवार के सहारे दरगाह की छत पर चढ़ गए और भगवा झंडा लहराया।

वहीं, महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच का एक लेटर भी सामने आया है, जो कि जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को सौंपा गया है। इस लेटर में बताया गया है कि सिकंदरा में स्थित गाजी मियां (सैयद सालार गाजी) की मजार अवैध तरीके से बनाई गई है। गाजी सिकंदरा कभी नहीं आया है। वक्फ बोर्ड ने जमीन कब्जाने के इरादे से मजार बनवा दी है। दावा किया कि यहां पर पहले शिवकंद्रा वाले महादेव, सती बड़े पुरुख का मंदिर था।

बता दें कि प्रयागराज प्रशासन ने 24 मार्च को इस दरगाह के गेट पर ताला लगा दिया था। साथ ही मई में लगने वाला सालाना मेला भी रोक दिया गया था। जब विवाद बढ़ा तो पुलिस ने कहा था कि उसने कोई ताला नहीं लगाया है। अंदर काम चलने के कारण इसमें सुबह ताला लगाया गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000