उत्तरप्रदेशबदायूं बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने मचाही तबाही:12 बीघा फसल जलकर राख By Pratibha Rajdar Last updated Apr 6, 2025 124 बदायूं। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से उसहैत थाना क्षेत्र के गांव रिजौला के पास गेहूं के खेत में आग लग गई। गेहूं की 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया और पास के खेतों की गेहूं की फसल बचाई। हादसा रविवार दोपहर हुआ। गांव निवासी प्रदीप शर्मा के गेहूं की फसल के खेत से बिजली की लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि तारों से अचानक चिंगारी निकली और फसल में गिर गई। फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें और धुंआ देखा तो दौड़कर पहुंचे। सूचना देने के बाद भी दमकलकर्मी नहीं पहुंचे। तो ग्रामीणों ने आसपास के खेतों पर हरे पौधे उखाड़े और आग पर काबू पाया। पीड़ित किसान ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। बिजली का तार गिरने से डेढ़ बीघा गेहूं जला कादरचौक क्षेत्र के गांव निजामाबाद के पास बिजली का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। जिससे गांव निवासी टेकचंद व उमाशंकर पुत्र डोरी लाल की गेहूं की लगभग डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कराई। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। समाचार 124 Share