उत्तरप्रदेशअपराधकानपुर नगर भाई के दोस्तों ने किशोरी से की घिनौनी हरकत : विरोध करने पर मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी By Pratibha Rajdar Last updated Apr 6, 2025 191 कानपुर : कल्याणपुर में दो युवकों ने मित्रता को कलंकित करते हुए अपने दोस्त की 12 वर्षीय मासूम बहन को ही हवस का शिकार बना डाला। विरोध करने पर आरोपित मारपीट कर उसे धमकी देकर भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बिठूर के दयालपुर गांव निवासी सूरज अपने साथी अलमापुर निवासी लवकुश के साथ शनिवार को बारासिरोही दोस्त के घर गया था, जहां दोस्त की 12 वर्षीय मासूम बहन को घर पर अकेला पाकर सूरज व लवकुश ने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं मासूम के विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट करते हुए, घटना के संबंध में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इधर मंदिर से घर लौटी मां बेटी को बदहवास देख अवाक रह गई। इधर मासूम की आपबती सुन कल्याणपुर थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपितों को बारा सिरोही नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। समाचार 191 Share