मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 100 फीट की ऊंचाई से गिरी, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नरसिंहपुर नेशनल हाईवे पर स्थित दादा महाराज दूल्हा देव के दर्शन कर वापस लौट रही एक स्कॉर्पियो सोमती नहर के पुल से अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट नीचे जा गिरी। इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो गोटेगांव से जबलपुर की ओर आ रही थी। दुर्घटना के समय गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। मृतकों की पहचान भेड़ाघाट चौकिताल निवासी किशन पटेल, सागर पटेल, राजेंद्र पटेल और महेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में 34 वर्षीय मनोज पटेल और 35 वर्षीय जितेंद्र पटेल शामिल हैं, जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे की सूचना मिलते ही चरगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और लोगों को निकालने के लिए गाड़ी के दरवाजे काटने पड़े.

लोगों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और उसमें शराब की बोतल भी पड़ी हुई है। इसके साथ ही एक मुर्गा और एक बकरा बरामद किया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इतने भीषण हादसे के बावजूद गाड़ी में मौजूद बकरा पूरी तरह सुरक्षित रहा उसे कोई चोट नहीं आई। स्थानीय निवासी बल्ली जैन ने कहा कि वे अपने घर की दुकान पर बैठे थे, तभी तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। दौड़कर जब पुल के पास पहुंचे तो स्कॉर्पियो नीचे गिरी हुई दिखी. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अन्य लोगों के साथ मिलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला।

वहीं ग्रामीण बालमुकुंद मिश्रा ने कहा कि यह पुल हादसों के लिए कुख्यात हो चुका है, लेकिन आज तक प्रशासन ने यहां कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए हैं. उन्होंने मांग की है कि पुल पर सुरक्षा रेलिंग, संकेतक और स्पीड ब्रेकर जैसे जरूरी इंतजाम किए जाएं.

मौके पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंचे एसआई अभिषेक प्यासी ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन में मिली सामग्री से यह आशंका है कि सवार लोग किसी आयोजन या भोज के लिए जा रहे थे। हालांकि इसकी पुष्टि की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बकरा और मुर्गा वाहन में क्यों थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।

सुरक्षा की अनदेखी से हादसे का शिकार

यह हादसा न केवल एक बड़ी मानवीय त्रासदी है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा की अनदेखी पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन को ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में शीघ्र सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000