बीजेपी की बाइक रैली में मारपीट, भाजयुमो जिलाध्यक्ष पर चाकू से हमला

हसनपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की बाइक रैली में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ विधायक की मौजूदगी में हमला कर दिया गया। उनके साथ जमकर मारपीट के बाद चाकू से जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान अफरा-तफरी  मच गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में केस दर्ज किया गया है।  बृहस्पतिवार दोपहर को स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से नगर में बाइक रैली निकाली जा रही थी।

मुख्य बाजार में भाजपा के जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी और विधायक महेंद्र खड़गवंशी एक ही बाइक पर बैठे हुए चल रहे थे। उनके दाएं तरफ भाजपा का झंडा लेकर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी और जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल पैदल चल रहे थे।

दाईं दिशा में उनके साथ जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल रहे थे। बताते हैं कि इस दौरान गाली गलौज को लेकर पीछे चल रहे रैली में शामिल युवकों ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुभम चौधरी के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद अन्य कार्यकर्ताओं ने बीच में जाकर मामला शांत कराया।

मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर गौरव अग्रवाल, दिव्यांश शर्मा और दक्षित शर्मा के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000