प्रतापगढ़ में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर; नींद में धुत ट्रक ड्राइवर ने बस ने मारी टक्कर, चालक और खलासी की हुई मौत

प्रतापगढ़ में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। जयपुरिया स्कूल की बस में सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक और खलासी की मौत हो गई। बस में कोई बच्चा सवार नहीं था।

घटना सुबह आठ बजे की है। अमेठी के दुर्गागंज स्थित जयपुरिया स्कूल की बस बच्चों को लेने कोहंडौर जा रही थी। बस चालक 48 वर्षीय राजितराम यादव सुल्तानपुर के पूरे महोबाशाह गांव के रहने वाले थे। 65 वर्षीय खलासी शिवमूर्ति तिवारी पीपरपुर कैथा गांव के निवासी थे।

कोहंडौर बाजार के पास बंद पड़े टोल प्लाजा के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर से बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक-खलासी दोनों घायल हो गए। कोहंडौर पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। राजितराम को मृत घोषित कर दिया गया। शिवमूर्ति को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया।

जिन बच्चों को लेने बस जा रही थी, वे घरों के बाहर इंतजार करते रहे। बस नहीं पहुंचने पर अभिभावकों ने स्कूल में फोन किया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बच्चों को वापस घर बुला लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रेलर चालक की तलाश जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000