प्रयागराज में देवरानी ने पति के साथ मिलकर जेठानी को पीट-पीटकर मार डाला, संपत्ति विवाद में हत्या से हड़कंप

नैनी। मुक्ता विहार कालोनी में रहने वाले अधिवक्ता राजेश पांडेय की 55 वर्षीय पत्नी सावित्री पांडेय को देवरानी और उसके पति ने कुछ लोगों संग पीट-पीटकर मार डाला। इस घटना से खलबली मच गई। अधिवक्ता ने अपने छोटे भाई बृजेश पांडेय, उसकी पत्नी अनीता पांडेय, साले अनुज, ससुर कृपाशंकर और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कत्ल के पीछे पारिवारिक संपत्ति का विवाद बताया गया है।

पुलिस कई आरोपितों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। नैनी थाना क्षेत्र के मुक्ता विहार कालोनी निवासी राजेश पांडेय अधिवक्ता हैं। वह और उनका छोटा भाई बृजेश एक ही मकान में रहते हैं। बताया गया है कि दोनों परिवारों के बीच घरेलू मामले को लेकर अक्सर विवाद होता था।

सोमवार शाम भी झगड़ा हुआ तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। इसके बाद राजेश करछना में आयोजित एक तिलकोत्सव के कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। आरोप है कि इसी दौरान बृजेश, उसकी पत्नी समेत अन्य लोगों ने कमरे में घुसकर सावित्री को बेरहमी से पीटा।

इसका पता चलते ही राजेश भागकर घर पहुंचे, जहां उनकी पत्नी गंभीर हालत में थीं। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में गम और गुस्सा छा गया। मंगलवार सुबह अधिवक्ता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।

आरोप लगाया कि घटना से कुछ देर पहले अनुज के पिता समेत अन्य लोगों ने पूरे परिवार को समाप्त करने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर नैनी वैभव सिंह का कहना है कि पारिवारिक संपत्ति समेत अन्य विवाद को लेकर घटना हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

मंत्री नन्दी पर हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है ससुर…

बताया गया है कि अधिवक्ता की पत्नी की हत्या के मामले में नामजद आरोपित ससुर कृपाशंकर पांडेय नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह कैबिनेट मंत्री नन्दी पर हुए जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल भी जा चुका है। सूदखोरी समेत कई मामले में भी उसका नाम सामने आ चुका है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्त कृपाशंकर वांछित है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000