गजब: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के करीबी संतोष राजभर हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया एक्‍शन

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं।अब एक फिर ओपी राजभर चर्चा में हैं।राजभर के करीबी माने जाने वाले जिला पंचायत सदस्य संतोष राजभर को डीएम ने जिला बदर कर दिया है।ये कार्रवाई एसपी की सहमति देने पर की हुई है।

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के संतोष राजभर का आपराधिक इतिहास रहा है।संतोष हाल ही में बसपा से छोड़कर सुभासपा में शामिल हुए थे।डीएम ने संतोष राजभर का आपराधिक रिकॉर्ड देखते हुए चार महीने के लिए जिला बदर करने का आदेश जारी किया है।इस आदेश के तहत संतोष राजभर को मऊ जिले की सीमा से बाहर रहना होगा।अगर संतोष राजभर इस अवधि के दौरान जिले में दिखाई देंगे हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला बदर के आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए मोहम्मदाबाद पुलिस और तहसीलदार की संयुक्त टीम ने पूरे तहसील क्षेत्र में ढोल-नगाड़े बजाकर घोषणा की।इस दौरान उन्होंने संतोष राजभर के आपराधिक इतिहास और जिला बदर की कार्रवाई के बारे में लोगों को जानकारी दी।इस कार्रवाई का मकसद लोगों को यह संदेश देना है कि प्रशासन अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त है और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्रि और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में मोहम्मदाबाद पुलिस ने डीएम के आदेश (वाद संख्या 2349/2024 सरकार बनाम संतोष राजभर) का अनुपालन कराया।पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने संतोष राजभर को मऊ जिले की सीमा से बाहर कर दिया है।संतोष राजभर पर हुई इस कार्रवाई से अपराध पर लगाम लगाने के लिए गंभीरता दिखाने की कोशिश है।प्रशासन ने यह बताया है कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े होने पर भी अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ गैस रिसाव की घटना में तीन मासूमों की हुई मौत, घर मचा कोहराम     |     खच्चर वाले ने ऐसा क्या बोला, जिसे सुन डर गईं मॉडल एकता तिवारी     |     क्या अब सीमा हैदर भी जाएगी पाकिस्तान, भारत सरकार के फैसले से सचिन मीणा की उड़ी नींद     |     गजब: कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के करीबी संतोष राजभर हुए जिला बदर, प्रशासन ने लिया एक्‍शन     |     पहलगाम आतंकी हमला:जम्मू जाने वाली ट्रेनों में घटे यात्री, पांच हजार यात्रियों ने रद्द कराया टिकट     |     पहलगाम आतंकी हमले में आईबी,नेवी और एयरफोर्स के तीन अफसरों ने गंवाई जान, परिवार के सामने आतंकियों ने बनाया निशाना     |     पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, रेलवे-एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई     |     माफिया अनुपम व परिजनों की 9.83 करोड़ की 13 संपत्तियां कुर्क, तीन जिलों में प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई     |     डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा     |     यूपी में देर रात दौड़ी तबादला एक्सप्रेस: 11 डीएम समेत 33 आईएएस बदले, शिशिर की जगह विशाल सिंह नए सूचना निदेशक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000