पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, रेलवे-एयरपोर्ट अलर्ट मोड में, विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद रेलवे और एयरपोर्ट अलर्ट मोड में आ गए हैं। रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ की टीमें बड़ी संख्या में तैनात की गई हैं तो वहीं सीआईएसएफ के कर्मी एयरपोर्ट की सुरक्षा में बढ़ा दिए गए हैं। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। पर्यटन पर निकले लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं। एयरलाइंस ने श्रीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या बढ़ा दी है, रेलवे वहां फंसे लोगों को निकालने के लिए आगे आया है। उत्तर रेलवे ने माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू की है। यह भी कहा है कि ट्रेन का रेक तैयार है,भीड़ को देखते हुए और अधिक विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेलवे ने स्टेशनों पर हेल्प डेस्क की सुविधा भी बढ़ा दी है। साथ ही रेलवे अस्पताल, एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड में रहने का निर्देश जारी किया गया है।आतंकी हमले से यात्री अगर स्टेशन पहुंचकर परेशान दिखते हैं तो तत्काल चिकित्सीय सुविधा दी जाएंगी। रेलवे से संबंधित हर जानकारी के लिए इस हेल्प डेस्क पर यात्री संपर्क कर अपने रूट की ट्रेन से संबंधित जानकारी ले सकेंगे।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में फंसे यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम रेलवे ने किए हैं। माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली के बीच एकतरफा विशेष आरक्षित ट्रेन चलाई गई है। बुधवार को ट्रेन संख्या 04612 माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलाई गई है। यह ट्रेन शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन, जम्मू तवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी, कुरुक्षेत्र जंक्शन, पानीपत जंक्शन के रास्ते बृहस्पतिवार सुबह पहुंच जाएगी। इसके अलावा भी जरूरत पड़ने पर और भी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000