छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला टीचर गिरफ्तार उत्तरप्रदेशअमरोहा छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला टीचर गिरफ्तार; स्कूल में करता था अश्लील हरकत, शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन By Khulasa India News Desk Last updated May 12, 2025 172 अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में स्थित किसान इंटर कॉलेज में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हाईस्कूल की छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में एक टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक छात्रा के परिजनों ने डिडौली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी टीचर विवेक चीमा को गिरफ्तार कर लिया। विवेक गांव सिरसा मोहन का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी टीचर का चालान कर उसे जेल भेज दिया। उस पर छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अपराध 172 Share