अवैध कब्जा पर बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जा रही उत्तरप्रदेशहरदोई सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा; 38 लोगों के मकान और दुकानें बुलडोजर से ध्वस्त, 10 दिन पहले दिया था नोटिस By Khulasa India News Desk Last updated May 12, 2025 144 हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया। रजबहा के दोनों किनारों की पटरियों पर 38 लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। इन लोगों ने यहां मकान और दुकानें बना ली थीं। सिंचाई विभाग ने 10 दिन पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। उन्हें स्वयं निर्माण हटाने का मौका दिया गया था। नोटिस की समय सीमा बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने बुलडोजर से कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई सुबह से दोपहर तक चली। कार्रवाई की चेतावनी… इस दौरान सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हुई। सिंचाई विभाग के अनुसार, इन अवैध निर्माणों से नहर का जलप्रवाह बाधित हो रहा था। प्रशासन ने अन्य अतिक्रमणकारियों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। अपराध 144 Share