नवोदय विद्यालय के एग्जाम में ब्लूटूथ से हो रही थी नकल, गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

नवोदय विद्यालय समिति की जूनियर क्लर्क और लैब अटेंडेंट भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल कराने वाले गिरोह का खुलासा एसटीएफ ने सोमवार को किया। प्रयागराज के तीन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी प्रमेश कुमार शुक्ला के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का सरगना प्रयागराज के फूलपुर के लीलघाट का सूरज मौर्य, चिरौरी का सदस्य शंभू नाथ और कन्नौजा का अरविंद शामिल हैं।

इनके अलावा चार अभ्यर्थी लीलघाट का रितेश मौर्य, चंदौली चकरा का हरिकेश यादव, थरवई पडीला इस्माइलगंज का शिवम और वाराणसी मिर्जामुराद वशीपुरा का अंजलि मौर्य को भी गिरफ्तार किया गया है। जो परीक्षा में नकल के जरिए चयनित होने की फिराक में थे। एसटीएफ की ओर से की गई कार्रवाई प्रयागराज के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुई। जांच के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से ब्लूटूथ डिवाइस, ओएमआर शीट, पहचान पत्र और अन्य संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरोह परीक्षा शुरू होने से पहले ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए सवाल हल करवा रहा था और कैंडिडेट्स को उत्तर रियल टाइम में सुनवाए जा रहे थे। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) ने 18 मई को यह परीक्षा देशभर में आयोजित कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क की तहकीकात में जुटी हैं। एसटीएफ की मानें तो गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ हो सकता है और इसमें कुछ और बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, और जल्द ही पूरे रैकेट का खुलासा होने की संभावना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000