शादी की खुशियां मातम में बदली, पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा डोडो में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित एक बगीचे में जब ग्रामीणों ने कटहल के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा, तो कोहराम मच गया। मृतक की पहचान डोडो निवासी श्याम कुमार गौड़ (25 वर्ष) पुत्र रामदयाल के रूप में हुई है। श्याम की शादी महज कुछ दिनों बाद, 6 जून को होनी तय थी, इस बात से जहां पहले घर में खुशी की चहक थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

घर का इकलौता बेटा था मृतक

बताया जा रहा है कि श्याम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा और तीन बहनों का अकेला भाई था। परिवार की सारी उम्मीदें और सपने उसी से जुड़ी थीं। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार को ऐसी खौफनाक खबर मिलेगी, यह कोई सोच भी नहीं सकता था। श्याम हाल ही में गुजरात से लौटा था और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

वहीं जिस प्रकार से शव को पेड़ पर लटका पाया गया, बेहद छोटे कपड़े के सहारे और जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर, इससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि एक साजिश हो सकती है। श्याम के चेहरे और गर्दन पर संदिग्ध निशान भी देखने को मिले हैं, जिससे शक और गहरा हो गया है।

जांच में जुटी पुलिस

दूसरी तरफ, घटना की सूचना मिलते ही फिरहला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने कहा कि यह मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे। इस घटना के बाद, गांव में गहरा मातम पसरा है। जिस घर में बारात की शहनाइयां बजनी थीं, अब वहां चीखें गूंज रही हैं। लोग इस असमय त्रासदी पर अवाक हैं और एक ही सवाल सबके मन में है कि आखिर श्याम की मौत कैसे हुई?

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000