घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती छत्तीसगढ़ भीषण सड़क हादसा; ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल By Khulasa India News Desk Last updated May 25, 2025 154 सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवरिया बाबा धाम के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसे में ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन बेक करते हुए मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी है, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल, देवनगर का रहने वाला 25 वर्षिय युवक धीरेन्द्र तांजे किसी कार्य से सूरजपुर से वापस लौट रहा था। उसी दौरान शिवरिया बाबा धाम के पास ट्रैक्टर चालक ने बेक करते हुए लापरवाही पूर्वक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। जहां डाक्टर ने बताया कि हेड इंजुरी ज्यादा थी और पेशेन्ट सिरियस कंडीशन में था जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रिफर कर दिया गया है। दुर्घटना 154 Share