उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन की मतगणना हेतु मतगणना अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

एजेण्ट एवं मतगणना कार्मिक मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस या अन्य ज्वलनशील पदार्थ लेकर मतगणना हाल में प्रवेश नही करेगा-जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन की मतगणना को सकुशल, निष्पक्षता एवं शुचितापूर्ण तथा शांतिपूर्ण ढंग सम्पन्न कराये जाने हेतु विकास भवन सभागार में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल ने कहा कि मतगणना को बहुत ही महत्वपूर्ण और सावधानी पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना है। सावधानीपूर्वक मतपत्र लेखा का मिलान करना है। मतगणना हेतु 6 टेबल लगाये जायेगें, प्रत्येक टेबल पर 1 गणना पर्यवेक्षक सहित 3 गणना सहायक तैनात किये गये है। मतगणना को पूर्ण निष्पक्षता, शुचिता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराना है। कोई भी एजेण्ट एवं मतगणना कार्मिक मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ज्वलनशील पदार्थ, पान, गुटका इत्यादि लेकर मतगणना हाल में प्रवेश नही करेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने कहा कि मतगणना दिनांक- 12 अप्रैल को प्रातः 8 बजे से क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी प्रतापगढ़ सम्पन्न होगी। मतगणना में लगे हुये सभी अधिकारी/कर्मचारी प्रातः 6 बजे अफीम कोठी में पहुॅचे। पावर प्वाइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से मतगणना में लगे मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द्र ओझा ने बताया गया कि सर्वप्रथम बैलेट बॉक्स मतगणना टेबल पर लाया जायेगा, मतपत्र को मिक्सअप करेगें, मिक्सअप के पश्चात् वैलिड, इन वैलिड मतपत्र की छटाई की जायेगी तत्पश्चात् वैलिड मतपत्र के बंडल बनाकर मतगणना की कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह सहित डा. मोहम्मद अनीस, अनिल कुमार सिंह, डाक्टर विन्ध्याचल सिंह, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000