राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को भेजी है, एक चिट्ठी... उत्तरप्रदेशलखनऊ योगी के दलित मंत्री दिनेश खटीक ने फोड़ा अपनी सरकार के खिलाफ लेटर बम, कामकाज पर उठाया सवाल, भ्रष्ट अफसर सुनते ही नहीं, विभाग में ब्याप्त है, भ्रष्टाचार By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Jul 20, 2022 1,085 योगी-02 कार्यकाल के उसी विभाग में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है,जिस मंत्रालय में बदल दिए गए हैं,चेहरे… लखनऊ। योगी के दलित मंत्री दिनेश खटीक ने अपनी ही सरकार पर लेटर बम फोड़कर विपक्ष के हाथ में उस्तरा पकड़ाने का कार्य किया है। जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार को मंत्रि परिषद की बैठक के बाद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास नहीं पहुंचे। अचानक बिना किसी सूचना के सरकारी गाड़ी और सरकारी सुरक्षा छोड़कर मेरठ चले गए। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने देश के गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी भी भेजी है। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने चिट़्ठी में लिखा है कि दलित होने की वजह से अफसर मेरी कोई बात सुनते ही नहीं। अभी तक विभाग में मुझे कोई काम तक नहीं मिला है। दलित समाज का राज्य मंत्री होने के कारण उनके किसी भी आदेश पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। न ही उन्हें सूचना दी जाती है कि विभाग में कौन-कौन सी योजनाएं चल रही हैं ? उन पर क्या कार्यवाही हो रही है ? यूपी सरकार के अफसर दलितों को अपमानित कर रहे हैं। समाचार 1,085 Share