राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ आयेंगे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, 29 नवंबर को होगा ऐतिहासिक स्वागत

पीएम मोदी के साथ प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के अच्छे हैं, रिश्ते…

अगई टोल प्लाजा से हादी हाल तक निकलेगी भव्य स्वागत यात्रा, 15 प्रमुख पड़ावों पर होगा जोरदार अभिनंदन; भाजपा ओबीसी मोर्चा ने संभाली आयोजन की कमान

प्रतापगढ़। बेटे के विवाह के दूसरे दिन भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता को ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें एक तरह का बड़ा उपहार भेंट किया। वैवाहिक कार्यक्रम के बाद संगम लाल गुप्ता दिल्ली चले गये थे। अब वह अपने गृह जनपद में 29 नवंबर को पहली बार ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद आयेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संगम लाल गुप्ता के प्रथम प्रतापगढ़ आगमन को यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। कल 29 नवंबर, 2026 रविवार को जनपद में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अगई टोल प्लाजा से हादी हाल तक विशाल स्वागत यात्रा निकाली जाएगी।

बीएल संतोष जी के साथ संगम लाल गुप्ता…

 

 

भाजपा संगठन में भी पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता की अच्छी है, पकड़

दो दिनों से उनके समर्थक स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने पीसी कर इस बात की जानकारी दी है। शिव कुमार चौरसिया जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, महेंद्र गुप्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी राघवेंद्र शुक्ल भी पीसी में मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान जनपद के करीब 15 प्रमुख स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा, प्रतापगढ़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया ने संभाली है।

अगई टोल प्लाजा से शुरू होगी स्वागत यात्रा

ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद उनके आगमन पर रायबरेली-प्रतापगढ़ बॉर्डर अगई से भाजपा नेता, कार्यकर्ता और पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के समर्थक उनका भव्य स्वागत करेंगे। संगम यूथ ब्रिगेड के हजारों वालंटियर अगई बॉर्डर से लेकर हादीहाल सभा स्थल तक जगह-जगह भव्य स्वागत करेंगे। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगम लाल गुप्ता लालगंज, रानीगंज, सिटी होते हुए शहर पहुंचेंगे।

शहर के हादीहॉल सभागार में सभा करने का कार्यक्रम रखा गया है। संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ सदर से विधायक और लोकसभा सांसद भी रह चुके है। संगम लाल गुप्ता प्रतापगढ़ के वरिष्ठ और भाजपा के लोकप्रिय नेता है। संगम लाल गुप्ता ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर भी रह चुके है। कांग्रेस के गढ़ में बीजेपी के राष्ट्रीय नेता का भव्य स्वागत होगा। लालगंज में प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता के स्वागत की तैयारी हो रही।

सुनील बंसल जी के साथ संगम लाल गुप्ता…

हादी हाल में होगा मुख्य अभिनंदन समारोह

कार्यक्रम को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि संगम लाल गुप्ता को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से प्रतापगढ़ जनपद का गौरव बढ़ा है। राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलना पूरे जिले के लिए सम्मान की बात है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। इसी खुशी में जनपद की जनता की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी की गई है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 29 नवंबर को सुबह 10 बजे अगई टोल प्लाजा से स्वागत यात्रा का शुभारंभ होगा। यहां से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का काफिला रानीगंज कैथौला, लालगंज बाजार, संगम चौराहा, सगरा सुंदरपुर, रानीगंज अजगरा, मोहनगंज, सुखपालनगर एवं प्रतापगढ़ सिटी सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। प्रत्येक पड़ाव पर स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ संगम लाल गुप्ता का स्वागत किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:45 बजे भाजपा जिला कार्यालय, 2 बजे मीरा भवन, 2:15 बजे अंबेडकर चौराहा, 2:30 बजे श्रीराम चौराहा और 2:45 बजे चौक प्रतापगढ़ में स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद दोपहर 3 बजे स्वागत यात्रा हादी हाल पहुंचेगी, जहां भव्य सभा के माध्यम से नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगम लाल गुप्ता का अभिनंदन एवं सम्मान किया जाएगा।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर पाल मौर्य के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगम लाल गुप्ता…

संगठन ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

शिव कुमार चौरसिया ने बताया कि स्वागत यात्रा के सभी प्रमुख पड़ावों पर स्थानीय स्वागतकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता से जुटे हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और समन्वय की लगातार निगरानी की जा रही है।

उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित जनपद के सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस स्वागत समारोह को भव्यता प्रदान करें। अंत में जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रतापगढ़ की धरती पर अपने लोकप्रिय पूर्व सांसद का स्वागत जनपद के सम्मान, संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के स्नेह का प्रतीक होगा। 29 नवंबर का यह आयोजन प्रतापगढ़ की आत्मीयता और संगठनात्मक मजबूती का यादगार उदाहरण बनेगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ आयेंगे पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, 29 नवंबर को होगा ऐतिहासिक स्वागत     |     किसान पथ पर ट्रकों की भिड़ंत, लगी भीषण आग, केबिन में जिंदा जला एक व्यक्ति; कई की तलाश जारी     |     यूरिया ओवर रेटिंग का खेल जारी, किसान लुट रहे, प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं थम रहा डाका     |     बेटे की तलाश में भटक रहे थे माता-पिता, रेलवे लाइन पर मिली उसकी लाश; हालत देख बिलख पड़े     |     दिल्ली में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित देह व्यापार का भंडाफोड़, 29 महिलाएं मुक्त; 15 लोग गिरफ्तार     |     भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत, 11 से अधिक जख्मी     |     परिसीमन बिल के खिलाफ विपक्ष के साथ ‘अंगद के पांव’ की तरह खड़ी रहेगी सपा:अखिलेश यादव     |     पांच चुनावी शिकस्त, दो जीत ! फिर भी 7 हजार से अधिक मतों से शिकस्त के बाद भी पिछले दरवाजे से एमएलसी और उप मुख्यमंत्री की कुर्सी, आखिर भाजपा में राजनीतिक योग्यता का पैमाना क्या है ?     |     सुप्रीम कोर्ट ने साल-2002 गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी की सज़ा पर रोक लगाई, मेडिकल आधार पर ज़मानत मिली     |     चार दिन पहले ही जिस व्यक्ति को रामदेव मे हनुमान जी का अंश बताया था, उसी व्यक्ति को चार दिन बाद ढोंगी, पाखण्डी और मूर्ख कहना रामदेव की कुंठा को ही दर्शाता है     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000