पुलिस वालो ने नाले में गिरी गाय को जेसीबी से निकलवाया... उत्तरप्रदेशवाराणसी पुलिस ने 6 फीट गहरे नाले में गिरी गाय की जान को बचाया, जेसीबी से नाला खोदवा कर बाहर निकाला By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 14, 2022 662 वाराणसी। पुलिस वैसे आमतौर पर अक्सर गलत वजहों से ही चर्चा में रहती है, लेकिन रामनगर में पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जहां शनिवार को एक गाय लगभग छ फीट गहरे नाले में गिर गई थी। पुलिस की सुझबुझ से गाय को बाहर निकाला गया। पुलिस का ये मानवीय चेहरा लोगों के आंखों में समा गया है। बता दें कि वाराणसी के भीटी गांव में एक गाय चरते चरते लगभग छह फीट गहरे नाले में गिर गई थी। गाय नाले में फंस गयी। आसपास के लोगों ने गाय को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गाय को बाहर नहीं निकाल पाएं। तब लोगों ने गाय के नाले में गिरने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर भीटी चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश सिंह पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगाकर नाले के समानांतर खुदाई करवाई। इसके बाद लोगों के सहयोग से गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पुलिस की सराहनीय पहल इस बात की चर्चा हर ओर हो रही है। समाचार 662 Share