यूपी में एक बार फिर पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, तिरंगे को उतारकर लगाया हरा झंडा, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं। वहीं, एक अन्य मामले में तिरंगे को हटाकर दूसरा झंडा लगाया गया। जिसके बाद से पुलिस एक्टिव है बहराइच जिले के खैरी घाट थाना क्षेत्र में एक सरकारी पानी की टंकी से राष्‍ट्रीय ध्‍वज उतारकर हरा झंडा लगाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं सहारनपुर के गंगोह में एक स्‍कूल में तिरंगा रैली के दौरान पाकिस्तान-जिंदाबाद के नारे लगाने वाले पांच छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने आज बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के उपलक्ष्य में रखौना गाँव स्थित सरकारी पानी की टंकी पर गांव वासियों ने दो राष्ट्रीय ध्वज लगाए थे।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह दो युवकों ने टंकी पर झंडा लगाने का विरोध करते हुए दोनों झंडे उतारकर जमीन पर फेंक दिए और वहां हरे रंग के झंडे लगा दिए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। खैरीघाट थाना प्रभारी निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान के भाई से मिली तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असलम (23) व शहवान (20) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान (राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971) व दो समुदायों व जातियों के बीच वैमनस्य फैलाने के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि दोनों युवकों को अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है। 

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सहारनपुर जिले के गंगोह स्थित एक स्कूल में तिरंगा रैली के दौरान कुछ छात्रों द्वारा पाकिस्तान-जिंदाबाद के नारे लगाए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, विद्यालय प्रबंधन द्वारा इन छात्रों को स्कूल से निलंबित कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया कि गंगोह स्थित एक स्कूल में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत निकाली जा रही तिरंगा रैली के दौरान कुछ छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये थे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। टाडा ने बताया कि इन छात्रों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है और इन छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने भी निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है वे सभी कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र हैं। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000