उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने 3 गुण्डों को किया जिला बदर एवं 1 व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस को किया निरस्त By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Sep 1, 2022 1,207 जनपद प्रतापगढ़ के जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रांं में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे 3 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3 (3) के तहत जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना मानिकपुर ग्राम कुशाहिलडीह के अजीत यादव उर्फ लालचन्द्र यादव पुत्र छोटेलाल यादव व बुदुन उर्फ गुलाबचन्द्र यादव पुत्र छोटेलाल यादव तथा थाना कुण्डा ग्राम करीमनगर के नारेन्द्र पुत्र शारदा प्रसाद को 6 माह के लिये जिला बदर किया है। इसके अलावा जनपद के शस्त्र लाइसेंसी जो आपराधिक क्रियाकलाप में लिप्त होने एवं शस्त्र अनुज्ञा-पत्र की शर्तो का उल्लंघन करने के दोषी पाये गये थाना कोहड़ौर ग्राम लाखीपुर (बोझवा) के रमेश कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ यादव के शस्त्र लाइसेंस डीबीबीएल को जिला मजिस्ट्रेट डा0 नितिन बंसल ने निरस्त कर दिया है। समाचार 1,207 Share